छोटी टीमों के पांच सितारे, जो अपने प्रदर्शन से पलट सकते हैं नतीजे

अमर उजाला

Mon, 3 June 2024

Image Credit : twitter

अमेरिका और वेस्टइंडीज की मेजबानी में टी20 विश्व कप 2024 का आगाज हो चुका है  
 

Image Credit : twitter

इस टूर्नामेंट में पांच ऐसे खिलाड़ी हैं जो अपने प्रदर्शन से मैच का रुख पलट सकते हैं

Image Credit : usa cricket (twitter)


इस लिस्ट में पहला नाम साद बिन जफर का है, जो कनाडा के कप्तान हैं। बाएं हाथ के इस स्पिनर के नाम कनाडा की ओर से टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक 43 विकेट हैं
 

Image Credit : instagram

अमेरिका के अली खान भी अपनी घातक गेंदबाजी से विरोधियों की धज्जियां उड़ा सकते हैं। उन्होंने आठ टी20 मैचों में नौ विकेट हासिल किए हैं
 

Image Credit : instagram

स्कॉटलैंड के बाएं हाथ के स्पिनर मार्क वाट भी विरोधियों के लिए काल साबित हो सकते हैं। उन्होंने 63 मैचों में 77 विकेट हासिल किए हैं

Image Credit : twitter

डेविस बीस नामीबिया के लिए उपयोगी साबित हो सकते हैं। उनके नाम 50 टी20 मैचों में 573 रन और 54 विकेट दर्ज हैं

Image Credit : twitter

ओमान के स्टार ऑलराउंडर अकिब इलियास भी अपने प्रदर्शन से सुर्खियां बटोर सकते हैं। उन्होंने 48 टी20 मैचों में 1176 रन और 37 विकेट हासिल किए हैं

Image Credit : twitter

इन चार टीमों के ओपनर पावरप्ले में मचा सकते हैं धमाल, रोहित-यशस्वी भी लिस्ट में

twitter
Read Now