युवराज-जयवर्धने जैसे पांच दिग्गज..जो एशिया कप में नहीं लगा पाए शतक; देखें

अमर उजाला

Fri, 5 September 2025

Image Credit : @YUVSTRONG12

एशिया कप 2025 की शुरुआत में अब ज्यादा वक्त नहीं बचा है। नौ सितंबर से टूर्नामेंट का आगाज होगा।

Image Credit : BCCI
इससे पहले हम आपको पांच ऐसे दिग्गज खिलाड़ियों के विषय में बताएंगे जो इस टूर्नामेंट में कभी शतक नहीं लगा पाए।
Image Credit : BCCI

बांग्लादेश के अनुभवी खिलाड़ी शाकिब अल हसन के नाम एशिया कप में सबसे ज्यादा रन दर्ज हैं, लेकिन उन्होंने कोई शतक नहीं जड़ा है। 25 मैचों में उन्होंने पांच अर्धशतकों की मदद से 687 रन बनाए।
Image Credit : ICC

इस लिस्ट में दूसरा नाम श्रीलंका के पूर्व बल्लेबाज महेला जयवर्धने का है, जिन्होंने 28 मैचों में 674 रन बनाए। हालांकि, वह एक भी शतक नहीं लगा पाए। उनके नाम सात अर्धशतक दर्ज हैं।

Image Credit : ANI

पूर्व भारतीय खिलाड़ी युवराज सिंह भी एशिया कप में एक भी शतक नहीं लगा पाए। उन्होंने 16 मैचों में 401 रन बनाए। उनके नाम सिर्फ एक अर्धशतक दर्ज है।

Image Credit : BCCI
श्रीलंका के अरविंदा डिसिल्वा ने 1984-2000 के बीच एशिया कप में खेला। 24 मैचों में उन्होंने 645 रन बनाए। हालांकि, एक भी शतक नहीं लगा पाए।
Image Credit : ANI
पाकिस्तान के इंजमाम उल हक भी गुजरे वक्त के स्टार खिलाड़ी थे, लेकिन एशिया कप में शतक नहीं लगा पाए। 15 मैचों में उन्होंने 591 रन बनाए।
Image Credit : PCB

कब है साल का दूसरा और आखिरी सूर्य ग्रहण, क्या भारत में दिखेगा?

Freepik
Read Now