आईपीएल के पहले सीजन से ही डिविलियर्स ने कई शानदार पारियां खेलकर भारतीयों को अपना दीवाना बना लिया। आईपीएल के पहले सीजन से ही डिविलियर्स ने कई शानदार पारियां खेलकर भारतीयों को अपना दीवाना बना लिया। 10 मई 2015 को डिविलियर्स ने मुंबई के खिलाफ नाबाद 133 रन बनाए थे। आईपीएल में यह उनका सर्वोच्च स्कोर है। गुजरात लायंस के खिलाफ उन्होंने 52 गेंदों पर 129 रन बनाए थे। बैंगलोर ने इस मैच में 248 रनों का स्कोर खड़ा किया था। 2009 में डिविलियर्स ने चेन्नई के खिलाफ 54 गेंदों पर 109 रन बनाए थे। यह उनका पहला आईपीएल शतक था। इस समय वो दिल्ली के लिए खेलते थे। 2018 में डिविलियर्स ने दिल्ली के खिलाफ 39 गेंदों पर नाबाद 90 रन बनाए थे। इस पारी में उन्होंने 10 चौके और पांच छक्के लगाए थे। 2014 में डिविलियर्स ने हैदराबाद के खिलाफ 41 गेंदों पर नाबाद 89 रन बनाए थे। इस मैच में बैंगलोर का कुल स्कोर 155 रन था। 2014 में डिविलियर्स ने हैदराबाद के खिलाफ 41 गेंदों पर नाबाद 89 रन बनाए थे। इस मैच में बैंगलोर का कुल स्कोर 155 रन था।