अमर उजाला
Fri, 30 August 2024
शादी का बंधन दुनिया का सबसे खूबसूरत रिश्ता होता है
हर किसी के जीवन में एक दिन ऐसा आता है जब वो अपने जीवनसाथी के साथ ईश्वर को साक्षी मानकर एक नए रिश्ते की शुरुआत करता है
हम यहां आपको पांच भारतीय खिलाड़ियों के विषय में बताएंगे जिन्होंने दो बार शादी रचाई
भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने दो शादियां कीं। उनकी पहली पत्नी का नाम निकिता वंजारा है। अब दोनों का तलाक हो चुका है
इसके बाद विकेटकीपर बल्लेबाज ने 2015 में स्कैश खिलाड़ी दीपिका पल्लिकल से शादी रचाई
पूर्व भारतीय बल्लेबाज विनोद कांबली ने पहली शादी नोएला लुइस से की थी। हालांकि, कुछ दिन बाद दोनों अलग हो गए
बाद में सचिन तेंदुलकर के खास दोस्त विनोद कांबली ने मशहूर मॉडल आंद्रिया हेविट से दूसरी शादी रचाई
पूर्व तेज गेंदबाज जगवाल श्रीनाथ ने पहली शादी 1999 में ज्योत्सना नाम की महिला से की थी। दोनों ने कुछ समय बाद तलाक ले लिया
इसके बाद 2008 में जगवाल ने पत्रकार माधवी पत्रावलि से शादी रचाई
पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन ने 1987 में नौरीन से शादी रचाई थी। नौ साल बाद दोनों का तलाक हो गया
इसके बाद उन्होंने अभिनेत्री संगीता बिजलानी से शादी रचाई, लेकिन 2010 में दोनों अलग हो गए
पूर्व बल्लेबाज युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने भी दो शादियां रचाई हैं
उन्होंने पहली शादी शबनम सिंह से की, जो युवी की मां हैं। वहीं, दूसरी पत्नी का नाम सतवीर कौर है
तस्वीर में बड़े-बड़े सूरमा को नहीं दिखा छाता, क्या आप 12 सेकेंड में ढूंढ सकते हैं?