अमर उजाला
Mon, 12 June 2023
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में भारत को 209 रन से हराकर ट्रॉफी अपने नाम की
इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलियाई टीम सभी आईसीसी ट्रॉफी जीतने वाली पहली टीम बन गई
हालांकि, सिर्फ ऑस्ट्रेलियाई टीम ने नहीं बल्कि इसके कुछ खिलाड़ियों ने भी इतिहास रच दिया है
कप्तान पैट कमिंस, डेविड वॉर्नर, स्टीव स्मिथ, मिचेल स्टार्क और जोश हेजलवुड टेस्ट ट्रॉफी जीतने वाली टीम का हिस्सा रहे
हेजलवुड को छोड़ बाकी चारों ऑस्ट्रेलियाई प्लेइंग-11 में भी शामिल थे
इन पांचों ने आईसीसी के सभी वर्ल्ड कप जीतकर इतिहास रच दिया है। ऐसा पहली बार हुआ है जब कोई खिलाड़ी तीनों वर्ल्ड कप जीता हो
ये पांचों 2015 में वनडे वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का हिस्सा रहे थे
इसके बाद पांचों 2021 में ऑस्ट्रेलिया में हुए टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम का भी हिस्सा रहे
अब इन पांचों ने टेस्ट में भी अपनी टीम को चैंपियन बना दिया है। ऑस्ट्रेलियाई टीम 2021-23 टेस्ट साइकिल में अंक तालिका में भी शीर्ष पर रही थी
बला की खूबसूरत हैं इस बांग्लादेशी क्रिकेटर की वाइफ