अमर उजाला
Fri, 7 June 2024
टी20 विश्व कप 2024 का आगाज हो चुका है और रोमांचक मुकाबले खेले जा रहे हैं
हर बार की तरह इस विश्व कप में भी बल्लेबाजों और गेंदबाजों को धमाल मचाते देखा जा रहा है
आपको पता है पांच उन गेंदबाजों के विषय में जो बल्लेबाजों पर काल बनकर टूट चुके हैं
इस लिस्ट में पहला नाम बांग्लादेश के दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन का नाम दर्ज है, जिन्होंने अपनी फिरकी से विश्व कप के 36 मैचों में 47 विकेट चटकाए
पूर्व पाकिस्तानी दिग्गज शाहिद अफरीदी ने टी20 विश्व कप के 34 मैचों में 39 विकेट हासिल किए
श्रीलंका के घातक गेंदबाज लसिथ मलिंगा भी इस मामले में पीछे नहीं हैं। उन्होंने 31 मैचों में 38 विकेट अपने नाम किए
पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर सईद अजमल ने टी20 विश्व कप के 23 मुकाबलों में अपनी स्पिन के जादू से 36 विकेट चटकाए
श्रीलंका के पूर्व स्पिनर अजंता मेंडिस ने 21 मुकाबलों में 35 विकेट हासिल किए
क्या आप तस्वीर में छिपी बत्तख को ढूंढ लेंगे?