11-20 ओवर के बीच सर्वाधिक T20I रन बनाने वाले पांच बल्लेबाज

अमर उजाला

Tue, 2 September 2025

Image Credit : @hardikpandya7
एशिया कप का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। नौ सितंबर से टूर्नामेंट का आगाज होगा। भारतीय टीम 10 सितंबर को अपने अभियान की शुरुआत करेगी।
Image Credit : @hardikpandya7

इस टूर्नामेंट में प्रशंसकों को स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या से दमदार प्रदर्शन की उम्मीद है। वह मिडिल ओवर्स से डेथ ओवर्स तक भारतीय टीम के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकते हैं।

Image Credit : BCCI

रिकॉर्ड्स पर नजर डालें तो, किसी मैच में 11-20 ओवर के बीच बल्लेबाजी के लिए आए खिलाड़ियों की सूची में हार्दिक पांड्या हैं। उन्होंने 58 पारियों में 1123 रन बनाए हैं।

Image Credit : @hardikpandya7

इस मामले में दूसरे स्थान पर डेविड मिलर हैं, जिन्होंने 57 पारियों में 142.8 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 1018 रन बनाए।

Image Credit : ANI

तीसरे स्थान पर मोहम्मद नबी हैं। उन्होंने 67 पारियों में 954 रन बनाए।
Image Credit : mohammadnabi07

चौथे पायदान पर पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी हैं, जिन्होंने 56 पारियों में 142 के स्ट्राइक रेट से 930 रन बनाए।

Image Credit : PTI
वहीं, महमुदुल्लाह पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने 52 पारियों में 841 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 135.7 का रहा।
Image Credit : ANI

37 के हुए ईशांत शर्मा, कपिल देव के बाद सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले भारतीय पेसर

ANI
Read Now