अमर उजाला
Sat, 17 August 2024
टी20 के दौर में टेस्ट क्रिकेट की लोकप्रियता घटती जा रही है
खिलाड़ियों की भी कोशिश रहती है कि फटाफट क्रिकेट में दमदार प्रदर्शन के साथ फैंस के दिलों में जगह स्थापित करें
आज हम आपको पांच ऐसे बल्लेबाजों के विषय में बनाएंगे जिन्होंने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं
इस लिस्ट में पहला नाम इंग्लैंड टेस्ट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स का दर्ज है, जिन्होंने 105 टेस्ट मैचों में 131 छक्के लगाए हैं
न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और इंग्लैंड के मौजूदा टेस्ट टीम के कोच ब्रैंडन मैकुलम ने 101 मुकाबलों में 107 छक्कों की मदद से टेस्ट क्रिकेट में 6453 रन बनाए हैं
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। उन्होंने 96 टेस्ट मुकाबलों में 100 छक्के लगाए हैं
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने टी20 और वनडे के अलावा टेस्ट क्रिकेट में गेंदबाजों की जमकर खबर ली है। उन्होंने 103 टेस्ट मैचों में 98 छक्के लगाए हैं
दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर जैक कैलिस ने 166 टेस्ट मैचों में 97 छक्के लगाए हैं। उनके नाम इस प्रारूप में 13289 रन दर्ज हैं
हैरानी की बात यह है कि शीर्ष पांच में कोई भी भारतीय बल्लेबाज नहीं है। लेकिन छठे नंबर पर पूर्व बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग 104 टेस्ट मैचों में 91 छक्कों के साथ बने हैं
तस्वीर में छिपा है टाइगर, जीनियस हैं तो 8 सेकेंड में खोजकर दिखाएं