अमर उजाला
Thu, 29 August 2024
शतकों की संख्या किसी बल्लेबाज की काबिलियत का सबूत होती है
महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 शतक दर्ज हैं
विराट कोहली के नाम वनडे प्रारूप में 50 शतक दर्ज हैं। यहां हम पांच ऐसे बल्लेबाजों की चर्चा करेंगे जिनके नाम वनडे में एक भी शतक दर्ज नहीं है
न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज एंड्रयू जोंस ने 87 वनडे मैचों में 2784 रन बनाए हैं। हैरानी की बात यह है कि उनके नाम एक भी शतक दर्ज नहीं है
इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज ग्राहम थोर्पे का हाल ही में निधन हुआ था। उन्होंने 82 वनडे मैचों में 2380 रन बनाए। उनके नाम इस प्रारूप में एक भी शतक दर्ज नहीं है
इंग्लैंड के पूर्व कप्तान माइकल वॉन 86 वनडे मैचों में एक भी शतक नहीं लगा पाए। इस प्रारूप में उन्होंने 16 अर्धशतक जरूर लगाए हैं
पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर मिस्बाह उल हक भी वनडे में एक भी शतक नहीं लगा सके। उन्होंने इस प्रारूप में 162 मुकाबलों में 5122 रन बनाए हैं
पूर्व भारतीय बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 94 वनडे मैच खेले। इनमें उन्होंने 1752 रन बनाए। हालांकि, वह एक भी शतक नहीं लगा पाए
सुनील नरेन के एक्शन में गेंदबाजी करते दिखे श्रेयस अय्यर, सामने आया वीडियो