टेस्ट में पहली बार हुआ ऐसा, दो गेंदबाजों ने झटके 10-10 विकेट

अमर उजाला

Mon, 26 June 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

पुरुषों की तरह इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया की महिला टीमों के बीच एशेज सीरीज खेली गई, यह सीरीज सिर्फ एक मैच की थी

Image Credit : सोशल मीडिया

महिलाओं के एशेज मैच को ऑस्ट्रेलिया ने 89 रन से जीत लिया, इस मैच में कई रिकॉर्ड भी देखने को मिले

Image Credit : सोशल मीडिया

महिलाओं के टेस्ट मैच में पहली बार ऐसा हुआ जब दो गेंदबाजों ने मैच में यानी दोनों पारियों को मिलाकर 10-10 विकेट लिए हों

Image Credit : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया की एश्ले गार्डनर और इंग्लैंड की सोफी एक्लेस्टोन ने यह रिकॉर्ड बनाया, दोनों स्पिनर हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

सोफी ने पहली और दूसरी, दोनों पारियों में 5-5 विकेट समेत 10 विकेट झटके

Image Credit : सोशल मीडिया

वहीं, गार्डनर ने पहली पारी में चार और दूसरी पारी में आठ समेत 12 विकेट लिए और ऑस्ट्रेलिया की जीत में अहम भूमिका निभाई

Image Credit : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया की महिला टीम ने पहले बैटिंग करते हुए पहली पारी में 473 रन बनाए थे, जवाब में इंग्लैंड की पहली पारी 463 रन पर सिमट गई

Image Credit : सोशल मीडिया

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया ने 257 रन बनाए और इंग्लैंड के सामने 268 रन का लक्ष्य रखा, जवाब में इंग्लैंड की दूसरी पारी 178 रन पर सिमट गई, ऑस्ट्रेलिया ने 89 रन से मैच जीता

Image Credit : सोशल मीडिया

केन्या में सारा और अंजलि के साथ जंगल सफारी पर निकले सचिन, PHOTOS

सोशल मीडिया
Read Now