पहले सचिन अब रचिन! कीवी खिलाड़ी ने इस मामले में की 'क्रिकेट के भगवान' की बराबरी

अमर उजाला

Sun, 29 October 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

शनिवार को ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को रोमांचक मुकाबले में पांच रन से हरा दिया

Image Credit : सोशल मीडिया

इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने 388 रन बनाए। चेज करते हुए एक वक्त कीवी टीम मजबूत स्थिति में थी

Image Credit : सोशल मीडिया
हालांकि, रचिन रवींद्र के विकेट से मैच पलट गया। रचिन ने 116 रन की पारी खेली। यह इस विश्व कप में उनका दूसरा शतक रहा
Image Credit : सोशल मीडिया
23 साल के रचिन का यह डेब्यू वर्ल्ड कप है। 23 साल की उम्र में एक विश्व कप में दो या इससे ज्यादा शतक लगाने के मामले में उन्होंने सचिन तेंदुलकर की बराबरी की
Image Credit : सोशल मीडिया

सचिन ने 1996 विश्व कप में 23 साल की उम्र में दो शतक लगाए थे। उस वक्त 'क्रिकेट के भगवान' सचिन ने ऐसा किया था

Image Credit : सोशल मीडिया

अब उनके फैन और नाम में उनकी झलक वाले रचिन ने यह रिकॉर्ड बनाया है। रचिन का नाम 'राहुल द्रविड़' के 'RA' और सचिन के 'Chin' से मिलकर बना है

Image Credit : सोशल मीडिया

रचिन के पिता द्रविड़ और सचिन के फैन हैं और इस वजह से उन्होंने अपने बेटे का नाम रचिन रखा। रचिन अब विश्व कप में अपना हुनर दिखा रहे हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

रचिन की बल्लेबाजी ने फैंस का दिल जीता है। बाएं हाथ के आक्रामक बल्लेबाज होने के साथ-साथ ही वह बाएं हाथ के शानदार स्पिनर भी हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

शम्सी को आउट नहीं देने पर भड़के आयुष्मान; शोएब अख्तर का आया जवाब

सोशल मीडिया
Read Now