अमर उजाला
Wed, 10 September 2025
आज मनीष पांडे 36 साल के हो गए हैं। वह भारतीय क्रिकेट के अनुभवी बल्लेबाजों में से एक हैं।
मनीष पांडे ने दो बार IPL खिताब जीता है। 2012 में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के साथ और 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के साथ।
2009 में RCB की ओर से खेलते हुए मनीष पांडे ने 114* रनों की पारी खेली और IPL में शतक लगाने वाले पहले भारतीय बने थे।
मनीष ने यह शतक केवल 19 साल की उम्र में लगाया था, जो आज भी एक यादगार उपलब्धि है।
2009 के IPL सीजन में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ उनकी यह 114* रनों की नाबाद पारी रही थी।
उनके बाद युसुफ पठान, मुरली विजय, पॉल वल्थाटी और सचिन तेंदुलकर ने भी शतक जमाया।
अब तक मनीष पांडे ने IPL में कई फ्रेंचाइजियों के लिए खेला है – जैसे RCB, KKR, SRH, LSG और DC।
वह मिडिल ऑर्डर में स्थिरता लाने वाले बल्लेबाज माने जाते हैं और कई मौकों पर टीम को संभाला है।
मनीष पांडे ने भारत के लिए वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट भी खेला है, और 2016 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शतक जमाया था
| खिलाड़ी | रन | टीम | खिलाफ | साल |
|---|---|---|---|---|
| मनीष पांडे | 114* | RCB | डेक्कन चार्जर्स | 2009 |
| युसुफ पठान | 100 | RR | मुंबई इंडियंस | 2010 |
| मुरली विजय | 127 | CSK | राजस्थान रॉयल्स | 2010 |
| पॉल वल्थाटी | 120* | PBKS | चेन्नई सुपर किंग्स | 2011 |
| सचिन तेंदुलकर | 100* | MI | कोच्चि टस्कर्स | 2011 |
कब लॉन्च हो सकता है भारत का गगनयान मिशन?