ODI World Cup: ईडन गार्डंस के ड्रेसिंग रूम में लगी आग, जानें वजह

अमर उजाला

Thu, 10 August 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईडन गार्डंस में नवीकरण कार्य के बीच कोलकाता के प्रतिष्ठित स्टेडियम के ड्रेसिंग रूम में भीषण आग लग गई

Image Credit : सोशल मीडिया

आगामी 2023 वनडे विश्व कप के लिए कोलकाता के ईडन गार्डंस स्टेडियम को फिर से तैयार किया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक, आग लगने की घटना रात करीब 11:50 बजे हुई

Image Credit : सोशल मीडिया

स्टेडियम में मौजूद ग्राउंडस्टाफ ने 'अवे टीम' के ड्रेसिंग रूम से धुआं निकलते देखा। इस ड्रेसिंग रूम के ठीक बाहर रेनोवेशन का काम चल रहा था

Image Credit : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ड्रेसिंग रूम की फॉल्स सीलिंग से धुआं निकला। मौके पर दमकल की दो गाड़ियां पहुंचीं और आग बुझाई गई

Image Credit : सोशल मीडिया

ईडन गार्डंस विश्व कप के दौरान छह मैचों की मेजबानी करने वाला है, जिसमें 16 नवंबर को होने वाला दूसरा सेमीफाइनल भी शामिल है

Image Credit : सोशल मीडिया

इस मैदान पर वर्ल्ड कप का पहला मैच 31 अक्तूबर को होगा, जब पाकिस्तान की टीम बांग्लादेश से भिड़ेगी, वहीं 5 नवंबर को भारत-दक्षिण अफ्रीका मैच भी खेला जाएगा

Image Credit : सोशल मीडिया

ईडन गार्डंस स्टेडियम 16 नवंबर को दूसरे सेमीफाइनल की भी मेजबानी करेगा। पिछले सप्ताह ICC और BCCI के प्रतिनिधिमंडल ने यहां का निरीक्षण किया था

Image Credit : सोशल मीडिया

इस बात की बहुत कम संभावना है कि इस आग से विश्व कप की तैयारियां प्रभावित होंगी

Image Credit : सोशल मीडिया

पांच मैचों की टी20 सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 5 बल्लेबाज

सोशल मीडिया
Read Now