सबसे तेजी से आईपीएल में 150 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बने राशिद खान

अमर उजाला

Tue, 25 March 2025

Image Credit : ANI

गुजरात टाइटंस के अफगानिस्तानी गेंदबाज राशिद खान ने पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच के दौरान एक खास उपलब्धि हासिल कर ली

Image Credit : ANI

राशिद ने पंजाब किंग्स के सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या को आउट किया जो अपना पहला ही मैच खेल रहे थे 

Image Credit : ANI

प्रियांश को आउट करने के साथ ही राशिद ने आईपीएल में 150 विकेट पूरे कर लिए। राशिद इस टूर्नामेंट में तेजी से इतने विकेट पूरे करने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं

Image Credit : ANI

राशिद ने 122 मैचों में 150 आईपीएल विकेट पूरे किए। उन्होंने इस मामले में मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह को पीछे छोड़ा जिन्होंने 124 मैचों में 150 आईपीएल विकेट पूरे किए थे

Image Credit : ANI

आईपीएल में सबसे तेजी से 150 विकेट पूरे करने का रिकॉर्ड लसिथ मलिंगा के नाम है जिन्होंने 105 मैचों में ही ऐसा कर लिया था। वहीं, दूसरे स्थान पर युजवेंद्र चहल हैं जिन्होंने 118 मैच में यह मुकाम हासिल किया था 

Image Credit : malinga_ninety9

आईपीएल में सबसे तेजी से 150 विकेट पूरा करने के मामले में ड्वेन ब्रावो और भुवनेश्वर कुमार भी शामिल हैं। ब्रावो ने 137 और भुवनेश्वर ने 138 मैचों में यह कारनामा किया है

Image Credit : ANI

केएल राहुल के घर गूंजी किलकारी, दिल्ली कैपिटल्स के खिलाड़ियों ने इस तरह मनाया जश्न

DC-instagram (videograb)
Read Now