अमर उजाला
Mon, 28 April 2025
राजस्थान रॉयल्स के 14 साल के सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ आईपीएल 2025 मुकाबले में ऐतिहासिक पारी खेली
वैभव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी उम्र से बड़ा काम कर दिखाया है। उन्होंने टी20 और मौजूदा आईपीएल सत्र का सबसे तेज अर्धशतक जड़ने के बाद शतक भी पूरा कर लिया
वैभव की उम्र 14 साल 32 दिन है, लेकिन उन्होंने यूसुफ पठान का 15 वर्ष पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। वैभव आईपीएल में सबसे तेज शतक लगाने वाले भारतीय बन गए। उन्होंने 35 गेंदों पर सैकड़ा पूरा किया
वैभव का आईपीएल का यह तीसरा ही मैच था और वह इस टूर्नामेंट में सबसे कम पारियों में शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं
वैभव ने प्रियांश आर्या, पॉल वालथटी और मनीष पांडे को पीछे छोड़ा जिन्होंने आईपीएल की अपनी चौथी पारी में शतक लगाए थे
वैभव शतकीय पारी खेलकर आउट हुए। उन्होंने महज 38 गेंदों में 265.78 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 101 रनों की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और 11 छक्के निकले
कहां से निकलती है सिंधु नदी? जानिए इससे जुड़ी खास बातें