अमर उजाला
Wed, 21 May 2025
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन ने चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ मैच के दौरान एक खास उपलब्धि अपने नाम दर्ज कर ली
राजस्थान की टीम भले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई नहीं कर सकी, लेकिन सैमसन व्यक्तिगत तौर पर उपलब्धि अपने नाम करने में सफल रहे
सैमसन आईपीएल में कप्तान के तौर पर सबसे तेजी से 2000 रन पूरे करने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं
सैमसन ने कप्तान के तौर पर 66 पारियों में 2000 आईपीएल रन पूरे किए हैं। उनसे आगे इस मामले में डेविड वॉर्नर, केएल राहुल और विराट कोहली हैं
आईपीएल में कप्तान के तौर पर सबसे तेजी से 2000 रन पूरे करने का रिकॉर्ड डेविड वॉर्नर के नाम है जिन्होंने 46 पारियों में ऐसा किया था
केएल राहुल ने 47 पारी और कोहली ने कप्तान के तौर पर 59 पारियों में 2000 रन पूरे किए थे
श्रीसंत को थप्पड़ से लेकर दिग्वेश और अभिषेक के बीच झड़प तक...आईपीएल के सात चर्चित विवाद