अमर उजाला
Wed, 25 October 2023
ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने विश्व कप में बुधवार (25 अक्तूबर) को नीदरलैंड के खिलाफ तूफानी शतक लगाया
मैक्सवेल ने 40 गेंद पर ही शतक पूरा कर लिया, उन्होंने 44 गेंद की पारी में 106 रन बनाए
मैक्सवेल ने विश्व कप इतिहास में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए, उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के एडेन मार्करम का रिकॉर्ड तोड़ा
मैक्सवेल वनडे में सबसे तेज शतक लगाने के मामले में चौथे स्थान पर पहुंच गए
वनडे में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स के नाम दर्ज है
डिविलियर्स ने 2015 में वेस्टइंडीज के खिलाफ जोहानिसबर्ग में 31 गेंद पर शतक लगाया था
न्यूजीलैंड के कोरी एंडरसन ने 2014 में वेस्टइंडीज के खिलाफ क्वींसटाउन में 36 गेंद पर शतक लगाया था
पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी ने 1996 में श्रीलंका के खिलाफ नेरौबी में 37 गेंद पर शतक जड़ा था
ये हैं विश्व कप में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज, मैक्सवेल नंबर-1