अमर उजाला
Sun, 10 November 2024
भारत को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में तीन विकेट से हार का सामना करना पड़ा
भारत ने इस मैच में 20 ओवर में छह विकेट पर 124 रन बनाए थे, लेकिन दक्षिण अफ्रीका ने सात विकेट पर 128 रन बनाकर मैच जीत लिया
भारतीय टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने इस मैच में चार ओवर में 41 रन देकर एक विकेट लिए और काफी महंगे साबित हुए
अर्शदीप भले ही महंगे रहे, लेकिन उन्होंने इस एक विकेट के दम पर एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली और जसप्रीत बुमराह की बराबरी पर पहुंच गए
अर्शदीप के अब टी20 अंतरराष्ट्रीय में 89 विकेट पूरे हो गए हैं और वह इस प्रारूप में बुमराह के साथ भारत के संयुक्त रूप से तीसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं
भारत के लिए टी20 अंतरराष्ट्रीय में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड स्पिनर युजवेंद्र चहल के नाम है जिन्होंने 96 विकेट लिए हैं, जबकि दूसरे स्थान पर तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार हैं जो अब तक इस प्रारूप में 90 विकेट ले चुके हैं
एक टी20 सीरीज में शतक लगाने और शून्य पर आउट होने वाले चौथे भारतीय बने सैमसन