अमर उजाला
Sat, 13 April 2024
भारतीय टीम के सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों आईपीएल 2024 में खेलते नजर आ रहे हैं
इस सीजन के 29वें मैच के लिए वह मुंबई पहुंच चुके हैं, रविवार को उनकी चेन्नई सुपर किंग्स का सामना मुंबई इंडियंस से वानखेड़े से होगा
इससे पहले बीसीसीआई ने एक तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की हैं, जिनमें धोनी को 2011 विश्व कप की ट्रॉफी के साथ देखा जा रहा है
धोनी के नेतृत्व में भारतीय टीम ने आईसीसी के तीन खिताबों पर कब्जा जमाया था, 2007 में टी20 विश्व कप, 2011 में वनडे विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती
बीसीसीआई द्वारा साझा की गई तस्वीर में पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी 2011 विश्व कप की ट्रॉफी को छूते देखा जा रहा है
इसे देखकर भारतीय टीम के फैंस भावुक हो गए और अब जमकर प्रतिक्रियां दे रहे हैं
'गाड़ी तेरा भाई चलाएगा...' कार छोड़कर बस चलाते दिखे रोहित शर्मा, देखें