अमर उजाला
Sat, 12 August 2023
भारत एक ऐसा देश है जहां क्रिकेट एक खेल से कहीं बढ़कर है। हर गली, हर मुहल्ले का अपना क्रिकेट हीरो है और लगभग हर बच्चा राष्ट्रीय टीम में खेलने की ख्वाहिश रखता है
पहले क्रिकेट में सुर्खियां बटोरने के सीमित अवसर थे, लेकिन अब टी20 लीग ने परिदृश्य बदल दिया। अब कोई भी खिलाड़ी कुछ अच्छा करने पर चंद मिनटों में वायरल हो जाता है
अपने टैलेंट से वह जल्द से जल्द राष्ट्रीय टीम में शामिल होने की क्षमता रखता है। सोशल मीडिया ने भी क्रिकेट का परिदृश्य बदल दिया
माइक्रोब्लॉगिंग साइट्स की मेहरबानी से प्रतिभाशाली खिलाड़ी, जिन्हें अभी तक राज्य स्तर या राष्ट्रीय स्तर पर पहचान नहीं मिल पाई थी, वायरल हो गए
This browser does not support the video element.
ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे मुंबई इंडियंस ने भी पोस्ट किया है। पुलिस की वर्दी में एक शख्स नेट्स में तूफानी गति से गेंदबाजी कर रहा है
उस शख्स ने तीन गेंदें फेंकी और तीनों पर स्टंप्स उखाड़ दिए। मुंबई इंडियंस ने लिखा- हैली 100, हम तूफानी गति की गेंद की रिपोर्ट लिखवाना चाहते हैं
पुलिस की वर्दी में मौजूद शख्स का नाम दुर्जन हसरानी है और वह राजस्थान का रहने वाला बताया जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दुर्जन पुलिस में कार्यरत हैं
वीडियो को फैंस का खूब प्यार मिल रहा है और दुर्जन की तारीफ कर रहे हैं। कुछ फैंस ने तो दुर्जन को महानतम नेट बॉलर भी कहा है
एक फैन ने कमेंट में लिखा- आप चाहे आईएस ऑफिसर बन जाइए, लेकिन क्रिकेट से हमेशा प्यार रहेगा
सिर्फ जीनियस ही तस्वीर में खोज पाएंगे छिपी चेरी