अमर उजाला
Sun, 19 May 2024
आईपीएल 2024 के 68वें मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 27 रनों से जीत के साथ प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर लिया है। इसी के साथ फाफ डुप्लेसिस की टीम प्लेऑफ में पहुंचने वाली इस सीजन की चौथी टीम बन गई है
आरसीबी ने आईपीएल के इतिहास में नौवीं बार प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई किया है। इससे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद ने क्वालिफाई किया
वहीं, सीएसके का इस हार के साथ सफर समाप्त हो गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 218 रन बनाए। जवाब में चेन्नई 20 ओवर में सात विकेट खोकर 191 रन ही बना सकी
इस मैच में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। दरअसल, फाफ डुप्लेसिस ने पारी के 15वें ओवर में मिचेल सेंटनर का शानदार कैच पकड़ा
दूसरी पारी के 15वें ओवर में मोहम्मद सिराज गेंदबाजी कर रहे थे। आखिरी गेंद पर सेंटनर ने जोरदार शॉट खेला। गेंद सीधे मिड-ऑफ पर खड़े फाफ के ऊपर से जाती दिख रही थी
This browser does not support the video element.
हालांकि, उन्होंने हवा में छलांग लगाई और कैच लपक लिया। उनका यह कैच लाजवाब था जिसे देखकर हर कोई चौंक गया
तस्वीर में छीपा है एक मशरूम, खोजो तो जानें