तीसरे टेस्ट मैच के लिए अबू-धाबी से राजकोट पहुंची इंग्लैंड की टीम, देखें भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 15 फरवरी को राजकोट में खेला जाएगा सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में खेले जाने वाले इस मुकाबले के लिए बेन स्टोक्स की टीम राजकोट पहुंच गई है विशाखापत्तनम में टेस्ट के बाद टीम सात दिन की छुट्टियों के लिए अबू-धाबी गई थी मंगलवार को टीम आगामी मैच से पहले प्रैक्टिस करती नजर आएगी तीसरे टेस्ट मैच से पहले इंग्लैंड को स्पिनर जैक लीच के रुप में तगड़ा झटका लगा। चोट की वजह से वह बाहर हो गए दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड को भारत ने 106 रनों से करारी शिकस्त देकर सीरीज 1-1 की बराबरी पर ला दी भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने नौ और अश्विन ने तीन विकेट चटकाए। वहीं, कुलदीप यादव को चार सफलताएं मिलीं विजैग टेस्ट में यशस्वी जायसवाल का बल्ला जमकर गरजा। उन्होंने टेस्ट फॉर्मेट में पहला दोहरा शतक लगाया शुभमन गिल ने भी इस मैच में 12 पारियों के बाद शतक जड़ा। आगामी मैच में इन खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी /