'बैजबॉल' को कोलिंस शब्दकोष में जगह मिली

अमर उजाला

Thu, 2 November 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

इंग्लैंड की टीम द्वारा टेस्ट टीम के कोच ब्रैंडन मैकुलम की निगरानी में अपनाए बेफिक्र और आक्रामक रवैये के लिए उपयोग किए जाने वाले शब्द ‘बैजबॉल’ को कोलिंस शब्दकोश में शामिल किया गया है

Image Credit : सोशल मीडिया

न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और सलामी बल्लेबाज मैकुलम का उपनाम बाज है। उन्होंने 2022 में इंग्लैंड की टेस्ट टीम का कोच पद संभाला था

Image Credit : सोशल मीडिया

इस साल एशेज सीरीज के दौरान बैजबॉल शब्द का काफी उपयोग किया गया था। इंग्लैंड ने शुरू में 0-2 से पिछड़ने के बाद यह सीरीज 2-2 से बराबर की थी

Image Credit : सोशल मीडिया

शब्दकोश में बैजबॉल को एक संज्ञा के रूप में सूचीबद्ध किया गया है

Image Credit : सोशल मीडिया

शब्दकोश में इसका अर्थ ‘टेस्ट क्रिकेट की एक शैली जिसमें बल्लेबाजी पक्ष अत्यधिक आक्रामक तरीके से खेलकर बढ़त हासिल करने का प्रयास करता है’ दिया गया है

Image Credit : सोशल मीडिया

दिलचस्प बात यह है कि मैकुलम इस शब्द के प्रशंसक नहीं हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

Video: वानखेड़े स्टेडियम में लगी सचिन तेंदुलकर की प्रतिमा

सोशल मीडिया
Read Now