अमर उजाला
Mon, 10 July 2023
इंग्लैंड ने एशेज सीरीज के तीसरे टेस्ट को सात विकेट से अपने नाम कर लिया है
इस टेस्ट में हार के बाद ऑस्ट्रेलियाई टीम सीरीज में अब 2-1 से आगे है
दोनों टीमों के बीच अब चौथा टेस्ट 19 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाएगा
मैच में इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया
ऑस्ट्रेलिया की टीम पहली पारी में 263 रन पर सिमट गई, इसके बाद इंग्लैंड ने पहली पारी में 237 रन बनाए
इस तरह कंगारू टीम को 26 रन की बढ़त मिली, उसने दूसरी पारी में 224 रन बनाए और इंग्लैंड को 251 रन का लक्ष्य दिया
इंग्लैंड ने सात विकेट पर 254 रन बनाकर मैच को अपने नाम कर लिया
बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड की टीम पांचवीं बार 250 से ज्यादा रन के लक्ष्य को चेज किया है
स्टोक्स ने इस मामले में भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को पीछे छोड़ा
धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने चार बार 250 से ज्यादा रन के लक्ष्य को चेज किया था
वेस्टइंडीज ने ब्रायन लारा की कप्तानी और ऑस्ट्रेलिया ने रिकी पोंटिंग की कप्तानी में तीन-तीन बार ऐसा किया था
तस्वीरों में देखिए भारी बारिश में कैसा रहा देश का हाल