रूट ने इस मामले में चंद्रपॉल को पीछे छोड़ा, द्रविड़ से आगे निकलने के करीब पहुंचे

अमर उजाला

Thu, 29 August 2024

Image Credit : X

इंग्लैंड के दिग्गज बल्लेबाज जो रूट लगातार अपनी बल्लेबाजी से सभी को प्रभावित कर रहे हैं और उपलब्धियां अपने नाम कर रहे हैं

Image Credit : X

रूट श्रीलंका के खिलाफ खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं और उन्होंने इंग्लैंड की पारी को संभाले रखा है

Image Credit : X

रूट ने श्रीलंका के खिलाफ अर्धशतक जड़ दिया है और एक बार फिर अपनी टीम को अच्छी स्थिति पर ले आए हैं

Image Credit : X

रूट ने इसके साथ ही वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल को टेस्ट में सर्वाधिक 50 से ज्यादा स्कोर के मामले में पीछे छोड़ दिया है

Image Credit : X

इंग्लैंड के रूट 97वीं बार खेल के सबसे लंबे प्रारूप में 50 से अधिक का स्कोर बना चुके हैं और इस सूची में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं, जबकि चंद्रपॉल ने 96 बार ऐसा किया है

Image Credit : X

रूट अब इस मामले में राहुल द्रविड़ से ज्यादा पीछे नहीं है जिन्होंने अपने करियर में टेस्ट में 99 बार 50 से अधिक का स्कोर बनाया था

Image Credit : X

इस लिस्ट में सचिन तेंदुलकर 119, जैक कैलिस 103 और रिकी पोंटिंग 103 बार 50 से अधिक का स्कोर बनाकर शीर्ष तीन में मौजूद हैं 

Image Credit : X

अपने स्कूल में मुख्य अतिथि बनकर पहुंचे टी नटराजन, तस्वीर साझा कर कही दिल की बात

natarajan_jayaprakash
Read Now