अमर उजाला
Mon, 3 July 2023
एशेज में इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो के साथ हुई घटना के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई है
कुछ क्रिकेटर्स और फैंस इसे सही बता रहे हैं और कह रहे हैं कि बेयरस्टो में गेम अवेयरनेस की कमी थी, जबकि कुछ फैंस इसे खेल भावना के विपरीत बता रहे हैं
इस बीच कुछ फैंस ने महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें माही ने इंग्लैंड के खिलाफ ही खेल भावना दिखाई थी
यह घटना भारत-इंग्लैंड के बीच 2011 में टेस्ट सीरीज के दौरान की है और जिस बल्लेबाज के खिलाफ धोनी ने दरियादिली दिखाई थी, वह थे-इयान बेल
This browser does not support the video element.
तब एक टेस्ट के दौरान इयॉन मॉर्गन ने लेग साइड में गेंद खेला था और प्रवीण कुमार ने शानदार डाइव लगाते हुए गेंद रोक ली थी
बेल और मॉर्गन को लगा कि गेंद चौके के लिए चली गई है और वह लंच का सोचकर वापस लौटने लगे
तभी प्रवीण कुमार के थ्रो पर धोनी ने स्ट्राइक एंड पर बेल्स बिखेर दी थीं और फिर भारतीय टीम ने रन आउट की अपील की थी
थर्ड अंपायर ने चेक किया और लंच से ठीक पहले इंग्लैंड को बेल के रूप में बड़ा झटका लगा था, तब बेल शतक लगाकर बल्लेबाजी कर रहे थे
बाउंड्री लाइन पर खड़े बेल यकीन नहीं कर सके और एकटक भारतीय टीम की ओर देखते रहे, इसके बाद दोनों टीमें लंच के लिए वापस पवेलियन लौट गईं
फिर लंच खत्म हुआ तो बेल वापस से बल्लेबाजी के लिए आते दिखे और इंग्लैंड के फैंस में खुशी की लहर छा गई थी, तब धोनी के खेल भावना की जमकर तारीफ हुई थी
इंग्लिश मीडिया ने भी धोनी की खूब तारीफ की थी और माही को आगे चलकर इसके लिए खेल भावना का पुरस्कार भी मिला था
Video: एफिल टावर, शैंपेन और पत्नी के साथ भज्जी की खास बर्थडे पार्टी