अमर उजाला
Fri, 15 March 2024
आईपीएल 2024 की शुरुआत में अब एक हफ्ते से भी कम समय बचा है। 22 मार्च से 17वें संस्करण का आगाज होगा
गुजरात जाएंट्स के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी सर्जरी की वजह से टीम से बाहर हो गए
लखनऊ सुपर जाएंट्स के स्टार गेंदबाज मार्क वुड भी इस टूर्नामेंट में खेलते नजर नहीं आएंगे। उनकी जगह शमर जोसफ को प्रतिस्थापन के रूप में शामिल किया गया है
राजस्थान रॉयल्स के घातक गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा भी आईपीएल 2024 में खेलते नजर नहीं आएंगे। फिलहाल वह एनसीए में हैं
कोलकाता नाइट राइडर्स के स्टार क्रिकेटर जेसन रॉय भी इस टूर्नामेंट में खेलते नहीं दिखेंगे। उनकी जगह फिल साल्ट को टीम में शामिल किया गया है
कोलकाता नाइट राइडर्स को एक झटका गस एटकिंसन के रूप में लगा। ईसीबी ने उनके वर्कलोड को मैनेज करने की वजह से उन्हें अनुमति नहीं दी। उनकी जगह दुष्मंथा चमीरा को टीम में शामिल किया है
सीएसके के स्टार बल्लेबाज डेवोन कॉनवे आईपीएल 2024 के आधे से ज्यादा सीजन एक लिए बाहर हो गए। वह ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के दौरान चोटिल हो गए थे
दिल्ली कैपिटल्स के धाकड़ बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने पिछले महीने अपनी दादी को खोया, इस वजह से वह आगामी सीजन में खेलते नजर नहीं आएंगे
दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी भी आईपीएल 2024 से बाहर हो गए हैं। कैपिटल्स ने एनगिडी की जगह ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जेक फ्रेजर-मैकगर्क को शामिल किया है
क्या आप तस्वीर में खोज सकते हैं एक पेंसिल?