अमर उजाला
Sat, 2 March 2024
श्रेयस अय्यर और ईशान किशन पर कथित तौर पर आईपीएल को प्राथमिकता देने और घरेलू क्रिकेट को नजरअंदाज करने के लिए केंद्रीय अनुबंधित से बाहर कर दिया गया
दोनें ही क्रिकेटर विवादों में हैं। हालांकि, अपने आस-पास हो रहे विवाद के बावजूद, तथ्य यह है कि ईशान किशन की प्रतिभा पर कोई संदेह नहीं है
वेस्टइंडीज के महान ड्वेन ब्रावो ने भी इस भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज के बारे में अपनी राय रखी है
ब्रावो ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर किशन और वेस्टइंडीज के स्टार निकोलस पूरन के साथ तस्वीरें साझा कीं
ब्रावो ने अपने कैप्शन में लिखा- निकोलस पूरन और ईशान, हाल फिलहाल के दो सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी
ब्रावो फिलहाल अनंत अंबानी और राधिका की प्री-वेडिंग सेरेमनी में शामिल होने के लिए जामनगर में हैं। वहां ईशान और पूरन भी पहुंचे थे। यह तस्वीरें वहीं की बताई जा रही हैं
48 साल की उम्र में तीसरी बार पिता बने शोएब अख्तर, देखें तस्वीर