एशेज में लाइव कमेंट्री के दौरान कार्तिक ने पोंटिंग-हसी पर तंज कसा, VIDEO

अमर उजाला

Tue, 1 August 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

This browser does not support the video element.

एशेज का पांचवां टेस्ट बेहद रोमांचक रहा, इंग्लैंड ने आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया को 49 रन से हरा दिया, सीरीज 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई

Video Credit :

384 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम एक वक्त मजबूत स्थिति में दिख रही थी, 140 पर उसके कोई विकेट नहीं गिरे थे

Image Credit : सोशल मीडिया

इसके बाद स्कोर एक वक्त चार विकेट पर 264 रन था, तब भी ऐसा लग रहा था कि टीम जीत जाएगी। हालांकि, इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने 30 रन बनाने में 5 विकेट गंवा दिए

Image Credit : सोशल मीडिया

334 पर पूरी टीम ढह गई और इंग्लैंड जीत गया। एशेज के लिए कमेंट्री पैनल में भारत के दिनेश कार्तिक भी शामिल थे। लाइव कमेंट्री के दौरान उन्होंने ऑस्ट्रेलिया का मजाक उड़ाया

Image Credit : सोशल मीडिया

लाइव मैच के दौरान कार्तिक ने उनके साथ कमेंट्री कर रहे रिकी पोंटिंग और मार्क टेलर पर तंज कसा और एक पुराने मैच की याद दिलाई, जिसमें कंगारू इसी तरह ढह गए थे

Image Credit : सोशल मीडिया

कार्तिक ने कमेंट्री के दौरान- यहां दो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स इस बात पर बहस कर रहे हैं कि उनकी टीम कैसा प्रदर्शन कर रही है। एक इसी तरह का पल है जो कुछ एशेज पहले हुआ था

Image Credit : सोशल मीडिया

This browser does not support the video element.

कार्तिक ने कहा- उस एशेज टेस्ट में पोंटिंग और हसी ने 127 रन की साझेदारी की थी, लेकिन इसके बाद क्या हुआ था, बेहतर होगा कि पोंटिंग खुद बताएं

Video Credit :

कार्तिक ने कहा- ऑस्ट्रेलियाई टीम वह टेस्ट हार गई थी और साथ ही एशेज भी गंवाया था। भारतीय क्रिकेटर की इस बात पर पोंटिंग और टेलर हंसने लगे

Image Credit : सोशल मीडिया

इसके बाद पोंटिंग और टेलर ने कार्तिक का भी मजाक उड़ाया। टेलर ने कहा- क्या बात है कार्तिक। आप रातों रात एक सम्मानित इंग्लिशमैन बन गए हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

वहीं, पोंटिंग ने तंज कसते हुए कहा- कार्तिक अगले साल के लिए एशेज में कमेंट्री पैनल का हिस्सा बनने के लिए कॉन्ट्रैक्ट हासिल करना चाह रहे हैं। अच्छा काम किया है डीके

Image Credit : सोशल मीडिया

देखने वाली बात यह है कि कार्तिक ने जब यह कहानी सुनाई उस वक्त दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया का स्कोर बिना विकेट गंवाए 126 रन था, इसके बाद कंगारू की पारी ढह गई थी

Image Credit : सोशल मीडिया

यानी कार्तिक को अंदाजा था कि ऐसा कुछ हो सकता है। कार्तिक ने जिस मैच की बात की वह एशेज टेस्ट 2009 में खेला गया था, पोंटिंग को फ्लिंटॉफ ने रन आउट किया था

Image Credit : सोशल मीडिया

तब ऑस्ट्रेलिया के सामने 546 रन का लक्ष्य था। पोंटिंग के रन आउट होने पर स्कोर 217 पर तीन हुआ और फिर पूरी टीम 348 पर सिमट गई थी

Image Credit : सोशल मीडिया

इस गांव में सैकड़ों पक्षी एक साथ करते हैं आत्महत्या

istock
Read Now