अमर उजाला
Mon, 19 August 2024
भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने भारत की ऑल टाइम प्लेइंग 11 चुनी है
हैरानी की बात यह है कि कार्तिक की इस प्लेइंग 11 में महेंद्र सिंह धोनी, सौरव गांगुली और कपिल देव जैसे दिग्गजों को जगह नहीं मिली है
वहीं, टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों को शामिल किया है
कार्तिक की टीम में कुल 12 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें पांच मौजूदा क्रिकेटर और सात पूर्व क्रिकेटर शामिल हैं
इस टीम में पांच बल्लेबाज, तीन स्पिन ऑलराउंडर, दो स्पिन गेंदबाज और दो तेज गेंदबाजों को टीम में शामिल किया गया है
कार्तिक ने सचिन की जगह ओपनिंग के लिए वीरेंद्र सहवाग को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए चुना है
कोलकाता दुष्कर्म मामले पर फूटा हरभजन का गुस्सा, पीड़िता के लिए मांगा न्याय