अमर उजाला
Thu, 22 August 2024
भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने हाल ही में भारत की ऑल टाइम प्लेइंग 11 चुनी थी
हैरानी की बात यह है कि कार्तिक की इस प्लेइंग 11 में महेंद्र सिंह धोनी, सौरव गांगुली और कपिल देव जैसे दिग्गजों को जगह नहीं दी थी
वहीं, टीम में विराट कोहली, रोहित शर्मा और सचिन तेंदुलकर जैसे दिग्गजों को शामिल किया
कार्तिक की टीम में कुल 12 खिलाड़ी शामिल हैं। इनमें पांच मौजूदा क्रिकेटर और सात पूर्व क्रिकेटर शामिल हैं
इस टीम में पांच बल्लेबाज, तीन स्पिन ऑलराउंडर, दो स्पिन गेंदबाज और दो तेज गेंदबाजों को टीम में शामिल किया गया है
कार्तिक ने सचिन की जगह ओपनिंग के लिए वीरेंद्र सहवाग को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए चुना है
धोनी को प्लेइंग 11 में नहीं चुनने पर कार्तिक को फैंस ने जमकर लताड़ लगाई
इस पर अब कार्तिक ने माफी मांगी है। उन्होंने कहा- "भाई लोग, बड़ी गलती हो गई। सच में यह गलती थी"। उन्होंने बताया कि वह सातवें नंबर पर धोनी को शामिल करेंगे
उन्होंने कहा- "मुझे इसका एहसास तब हुआ जब यह प्रकरण सामने आया। इतनी सारी चीजें हो रही थीं कि जब मैंने 11 खिलाड़ियों की सूची बनाई तो मैं विकेटकीपर को भूल गया"
वीरेंद्र सहवाग, रोहित शर्मा, राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली, युवराज सिंह, रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, अनिल कुंबले, जसप्रीत बुमराह, जहीर खान।
12वां खिलाड़ी: हरभजन सिंह
क्या आप इस तस्वीर में खोज सकते हैं चीज