अमर उजाला
Sun, 19 May 2024
आरसीबी ने शनिवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ शानदार जीत के साथ अंक तालिका में चौथा स्थान हासिल कर लिया
बेंगलुरु ने सीएसके को 27 रनों से हराया और प्लेऑफ में जगह बनाई। डुप्लेसिस की टीम इस जीत के साथ प्लेऑफ में पहुंचने वाली चौथी टीम बन गई
जीत के बाद आरसीबी के खेमे में खुशी की लहर दौड़ गई। अब सोशल मीडिया दिनेश कार्तिक और मोहम्मद सिराज का एक वीडियो वायरल हो रहा है
This browser does not support the video element.
इस वीडियो में सिराज ने विकेटकीपर बल्लेबाज को गोद में उठा रखा है। दिलचस्प बात यह है कि कार्तिक ने इस दौरान अपनी टी-शर्ट भी उतार रखी है
This browser does not support the video element.
दोनों का यह अंदाज फैंस को भी काफी पसंद आ रहा है। इसके बाद दिनेश कार्तिक ने ड्रेसिंग रूम में स्पीच दी और खिलाड़ियों की तारीफ की
This browser does not support the video element.
इसके अलावा सिराज का एक वीडियो और वायरल हो रहा है जिसमें उन्हें स्टैंड्स में बैठे क्रिस गेल को सैल्यूट करते देखा जा रहा है
आरसीबी की लगातार छठी जीत के बाद सुरेश रैना ने भी विराट कोहली को बधाई दी। दोनों की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है
डुप्लेसिस ने हवा में उड़कर पकड़ा सेंटनर का कैच, वीडियो देखकर उड़ जाएंगे होश