लोकसभा चुनाव के लिए वोट डालने पहुंचे धोनी, सामने आया वीडियो, देखें

अमर उजाला

Sat, 25 May 2024

Image Credit : ANI

लोकसभा चुनाव 2024 के पांच चरणों का चुनाव संपन्न हो चुका है। आज छठे चरण की वोटिंग हो रही है। आठ प्रदेशों में मतदान कराए जा रहे हैं। सुबह सात बजे से वोट डालने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है

Image Credit : ANI

इस चरण में कुल 11.13 करोड़ से अधिक मतदाता 889 उम्मीदवारों का फैसला करेंगे। इस बीच टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी भी वोट डालने रांची पहुंचे
 

Image Credit : ANI

This browser does not support the video element.

सोशल मीडिया पर धोनी का बूथ पर जाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें धोनी वोट डालने से पहले फैंस को चियर करते दिख रहे हैं
 

Video Credit :

धोनी जेबीएम फैमिली स्कूल में वोट डालने के लिए पहुंचे। दिलचस्प बात यह है कि इसी स्कूल में वह पढ़ते भी थे
 

Image Credit : ANI

चेन्नई सुपर किंग्स के आईपीएल 2024 से बाहर होने के बाद धोनी रांची लौट आए। बेंगलुरु ने उन्हें 18 मई को खेले गए मैच में करारी शिकस्त दी थी
 

Image Credit : IPL


इस सीजन धोनी ने 14 मैचों में 161 रन बनाए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 220.55 का रहा
 

Image Credit : IPL/BCCI

माना जा रहा है कि धोनी अब आईपीएल से संन्यास ले सकते हैं। दरअसल, चेन्नई में इस सीजन का आखिरी मुकाबला खेलने के बाद उन्होंने चेपॉक में लैप ऑफ ऑनर लिया था
 

Image Credit : IPL/BCCI

धोनी को आईपीएल में आगे भी खेलते देखना चाहते हैं कैफ, कही यह बात

IPL/BCCI
Read Now