धोनी और साक्षी की शादी को 15 साल पूरे, इस तरह मनाया 'कैप्टन कूल' ने जश्न

अमर उजाला

Fri, 4 July 2025

Image Credit : sakshi dhoni instagram

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अपने क्रिकेटिंग करियर के अलावा निजी जीवन को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं।

Image Credit : Instagram
आज उनकी शादी को 15 साल पूरे हो गए। चार जुलाई 2010 को उन्होंने साक्षी से शादी रचाई थी।
Image Credit : Instagram

साक्षी और धोनी, दोनों ही एक दूसरे को काफी समय से जानते थे। दोनों के पिता एक ही कंपनी में काम करते थे और दोनों परिवारों में संबंध काफी अच्छे थे। धोनी और साक्षी का स्कूल भी एक ही था। मगर फिर साक्षी का परिवार देहरादून चला गया। मगर ये दूरियां नियती की नई कहानी की शुरुआत ही थीं।

Image Credit : इंस्टाग्राम@nayanthara

दोनों करीब 10 साल के बाद कोलकाता में 2007 मिले, जब भारत और पाकिस्तान ईडन गार्डन में भिड़ने जा रहे थे। तब साक्षी उसी होटल में काम करती थीं, जहां टीम इंडिया रुकी हुई थी। साक्षी की धोनी से मुलाकात होटल के मैनेजर ने करवाई।
Image Credit : इंस्टाग्राम@sakshisingh_r

धोनी से मैनेजर से साक्षी का नंबर मांगा और उन्हें मैसेज किया। शुरू में साक्षी को यकीन ही नहीं हुआ कि टीम इंडिया के कैप्टन उन्हें मैसेज कर रहे हैं, मगर फिर दोनों के बीच बातचीत बढ़ी।

Image Credit : IPL
फिर वहीं से धीरे-धीरे दोनों के बीच की रिलेशनशिप शुरू हो गई। धोनी और साक्षी का अफेयर काफी टाइम तक सीक्रेट रहा। शादी भी बेहद शांति से प्लान की गई। 4 जुलाई 2010 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
Image Credit : sakshi dhoni-instagram

साक्षी ने शुक्रवार को धोनी के साथ शादी की सालगिरह के जश्न की तस्वीरें साझा कीं।
Image Credit : sakshi-instagram

तस्वीर में छिपी है चिड़िया, सिर्फ शिकारी की आखें ही ढूंढ सकती हैं

Adobe Stock
Read Now