अमर उजाला
Mon, 6 January 2025
इन दिनों युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा चर्चा में हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि दोनों ने इंस्टाग्राम से एक-दूसरे की ज्यादातर तस्वीरें हटा दी हैं
तलाक की अटकलों के बीच चहल ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी भी लगाई थी। हालांकि, इस मामले पर दोनों की ओर से कोई बयान नहीं आया है
धनश्री वर्मा का जन्म दुबई में हुआ था। बहुत कम लोग जानते हैं कि धनश्री वर्मा पेशे से डेंटिस्ट भी हैं। उन्हें हमेशा से ही डांस का बहुत शौक था।
डांस के प्रति अपने प्यार से प्रेरित होकर उन्होंने एक यूट्यूब चैनल लॉन्च किया, जहां उन्होंने अपने डांस वीडियो शेयर करना शुरू किया।
6.2 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स के साथ, धनश्री एक लोकप्रिय यूट्यूब पर्सनैलिटी बन गईं।
वह अपने चैनल, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म, ब्रांड एंडोर्समेंट और कोरियोग्राफी के जरिए काफी कमाई करती हैं।
एक रिपोर्ट के मुताबिक, धनश्री की अनुमानित कुल संपत्ति तीन मिलियन यूएस डॉलर यानी लगभग 26 करोड़ रुपये है
चहल भारतीय क्रिकेट टीम के गेंदबाज हैं और फिलहाल टीम से बाहर चल रहे हैं। चहल का वार्षिक वेतन करीब 7-8 करोड़ रुपये है
आईपीएल में भी उनकी कमाई शानदार है। इस साल वह पंजाब किंग्स से खेलते दिखेंगे। पंजाब ने उन्हें 18 करोड़ रुपये में खरीदा है
चहल ब्रांड एंडोर्समेंट, क्रिकेट के अलावा उनके अन्य बिजनेस एंटरप्राइजेज से भी कमाते हैं। उनकी कुल संपत्ति लगभग 70-80 करोड़ रुपये के आस-पास मानी जाती है।
विराट कोहली के खराब प्रदर्शन से नाखुश हरभजन, बीसीसीआई से की खास अपील