This browser does not support the video element.
अमर उजाला
Mon, 12 February 2024
भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच राजकोट में 15 फरवरी को खेला जाएगा
इस मुकाबले से पहले केएल राहुल बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने बताया फिलहाल वह पूरी तरह फिट नहीं हैं
केएल राहुल की जगह देवदत्त पडिक्कल को शामिल किया गया है
मयंक अग्रवाल और चेतेश्वर पुजारा को नजरअंदाज कर BCCI ने पड़िक्कल को मौका दिया है
कर्नाटक के लेफ्टी बल्लेबाज फिलहाल फॉर्म में हैं और रणजी ट्रॉफी 2024 में उन्होंने अब तक खेले चार मैचों में 556 रन बनाए हैं
इस संस्करण में खेले मुकाबलों में उनका उच्चतम स्कोर 193 रनों का रहा है
23 वर्षीय बल्लेबाज ने भारत के लिए अब तक सिर्फ टी20 में डेब्यू किया है। उन्हें तीसरे टेस्ट मैच में डेब्यू का मौका मिल सकता है
मयंक अग्रवाल ने रणजी के इस सीजन में खेले पांच मैचों में 341 रन बनाए हैं। लंबे वक्त से वह टीम इंडिया का हिस्सा नहीं बन सके हैं
WTC फाइनल में मिली हार के बाद BCCI ने पुजारा से मुंह मोड़ लिया है
पुजारा भी रणजी में जमकर रन कूट रहे हैं। 6 मुकाबलों में इस बल्लेबाज ने 673 रन बनाए हैं
तीसरे टेस्ट मैच के लिए अबू-धाबी से राजकोट पहुंची इंग्लैंड की टीम, देखें