IPL में 11 बार नौवें स्थान या इससे नीचे बैटिंग करने उतरे विकेटकीपर, धोनी भी लिस्ट में

अमर उजाला

Sun, 5 May 2024

Image Credit : IPL/BCCI

आईपीएल 2024 के 53वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स ने पंजाब किंग्स को 28 रन से हरा दिया

Image Credit : IPL/BCCI

पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई ने 20 ओवर में नौ विकेट गंवाकर 167 रन बनाए थे। जडेजा 43 रन बनाकर हाईएस्ट स्कोरर रहे थे

Image Credit : IPL/BCCI

इस मैच में माही का बल्ला बिल्कुल नहीं चला और वह अपनी पहली ही गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए और खाता नहीं खोल सके। हर्षल पटेल को उनका विकेट मिला

Image Credit : IPL/BCCI

हालांकि, सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि धोनी 19वें ओवर में नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे

Image Credit : IPL/BCCI

यह आईपीएल के 17 सीजन और धोनी के 18 साल के टी20 करियर में पहली बार है जब माही नौवें नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे

Image Credit : IPL/BCCI

अब तक आईपीएल में 11 बार ऐसा हुआ है कि कोई विकेटकीपर बल्लेबाज नौवें या इससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी के लिए आया हो

Image Credit : IPL/BCCI

राजस्थान के पूर्व विकेटकीपर महेश रावत सबसे ज्यादा छह बार नंबर नौ या इससे नीचे के क्रम पर बल्लेबाजी के लिए उतरे। आइए पूरी लिस्ट देखते हैं

Image Credit : IPL/BCCI

आईपीएल में नंबर 9 या उससे नीचे
बल्लेबाजी करने वाले विकेटकीपर

  • 6 बार - महेश रावत (राजस्थान रॉयल्स, 2008-2009)
  • 2 बार - पीनल शाह (मुंबई इंडियंस, 2009)
  • 1 बार - उदय कौल (पंजाब किंग्स, 2008)
  • 1 बार - ऋद्धिमान साहा (सनराइजर्स हैदराबाद, 2021)
  • 1 बार - एमएस धोनी (चेन्नई सुपर किंग्स, 2024)

Image Credit : IPL/BCCI

कोहली ने रचा एक और कीर्तिमान, यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले खिलाड़ी बने

IPL
Read Now