अमर उजाला
Sat, 27 April 2024
दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज जैक फ्रेजर मैकगर्क आईपीएल में तूफानी पारी से प्रभावित कर रहे हैं
मैकगर्क ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ भी विस्फोटक पारी खेली और दिल्ली को मजबूत शुरुआत दिलाई
मैकगर्क ने पावरप्ले में 78 रन बनाए जो आईपीएल इतिहास का इस दौरान किसी खिलाड़ी द्वारा बनाया तीसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है
मैकगर्क हालांकि 27 गेंदों पर 84 रन बनाकर आउट हुए और शतक लगाने से चूक गए
आईपीएल में पहले छह ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड सीएसके के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना के नाम है जिन्होंने 87 रन बनाए थे
सनराइजर्स हैदराबाद के ट्रेविस हेड दूसरे स्थान पर हैं जिन्होंने इस सीजन दिल्ली के खिलाफ पावरप्ले में 84 रन बनाए थे
मैकगर्क ने इस मामले में एडम गिलक्रिस्ट को पीछे छोड़ा जिन्होंने दिल्ली के खिलाफ 2009 सीजन में 74 रन बनाए थे
जहीर ने टी20 विश्व कप के लिए चुना एक विकेटकीपर, यश दयाल का नाम चौंकान वाला