जॉनसन के आरोपों पर क्या बोलीं वॉर्नर की पत्नी कैंडिस, जानें

अमर उजाला

Tue, 5 December 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट में इन दिनों भूचाल मचा हुआ है। मिचेल जॉनसन के डेविड वॉर्नर पर आरोपों की दुनिया में चर्चा हो रही है

Image Credit : सोशल मीडिया

जॉनसन ने पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए 'खराब फॉर्म' में चल रहे वॉर्नर को ऑस्ट्रेलियाई टीम में जगह देने पर सवाल खड़े किए थे

Image Credit : Sky Sports

जॉनसन ने कहा था कि वॉर्नर को विदाई टेस्ट मैच क्यों मिले, जबकि वह सैंडपेपर स्कैंडल जैसे मामले में फंस चुके हैं और ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट को शर्मसार किया था

Image Credit : सोशल मीडिया

दरअसल, यह वॉर्नर का आखिरी टेस्ट सीरीज है। इसके बाद वह इस प्रारूप में खेलना छोड़ देंगे। अब इन आरोपों पर वॉर्नर की पत्नी कैंडिस की प्रतिक्रिया सामने आई है

Image Credit : सोशल मीडिया

कैंडिस ने कहा है कि वॉर्नर ठीक हैं और जॉनसन के बयान पर खुद को और लोगों को शांत रखने की कोशिश कर रहे हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

एक प्रमोशनल इवेंट के दौरान कैंडिस ने कहा- हम ठीक हैं। डेविड घर आ चुके हैं। वह तीन महीने घर से दूर रहे थे। अब उन्हें घर पर देखना और क्रिसमस के समय परिवार का साथ आना खास है

Image Credit : इंस्टाग्राम

कैंडिस ने जॉनसन के आरोपों पर वॉर्नर को मिल रहे समर्थन के लिए भी आभार जताया। उन्होंने कहा- यह देख कर अच्छा लगा कि वॉर्नर को समर्थन मिल रहा है। वह एक अच्छे इंसान हैं और यही महत्व रखता है

Image Credit : ट्विटर

वॉर्नर को मैक्सवेल और उस्मान ख्वाजा से समर्थन मिला था और जॉनसन की आलोचना की थी। जॉनसन ने अपने लेख के पीछे वॉर्नर के एक मैसेज का जिक्र किया था

Image Credit : David Warner/Instagram

2023 में टी20 डेब्यू करने वाले भारतीय खिलाड़ी

सोशल मीडिया
Read Now