अमर उजाला
Fri, 12 January 2024
ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर हॉलीवुड स्टाइल में एंट्री ली
वह सिडनी सिक्सर्स के खिलाफ सिडनी थंडर के बिग बैश लीग मैच से पहले हेलीकॉप्टर से पहुंचे। उनके हेलीकॉप्टर ने मैदान पर ही लैंड किया
ऑस्ट्रेलिया के इस बल्लेबाज की अनोखी एंट्री की वजह यह रही कि वह हंटर वैली में अपने भाई की शादी में शामिल हुए थे और इसके तुरंत बाद मैच के लिए सीधे उड़ान भरी
वॉर्नर ने हाल ही में अपने टेस्ट और वनडे करियर को अलविदा कहा था। इस 37 वर्षीय बल्लेबाज ने अपना आखिरी टेस्ट मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला था
This browser does not support the video element.
उस मैच में उन्होंने 57 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया को सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप करने में मदद की थी
This browser does not support the video element.
अपने 13 साल के लंबे करियर में वॉर्नर ने 112 टेस्ट और 161 वनडे मैच खेले और कई रिकॉर्ड तोड़े। वह मैदान के बाहर भी फैंस को एंटरटेन करते रहते हैं
टी20 में सबसे ज्यादा बार शून्य पर आउट होने वाले भारतीय