अमर उजाला
Sun, 21 May 2023
दिल्ली कैपिटल्स की टीम आईपीएल से बाहर हो चुकी है
दिल्ली को अपने आखिरी लीग मैच में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा
चेन्नई के खिलाफ कप्तान डेविड वॉर्नर ने 58 गेंद पर 86 रन बनाए, उन्होंने सात चौके और पांच छक्के लगाए
वॉर्नर ने इस पारी के दौरान सीजन में अपने 500 रन पूरे कर लिए, उनके 14 मैच में 516 रन हो गए
वॉर्नर ने आईपीएल के में सातवीं बार एक सीजन में 500 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं
वॉर्नर ने 2014 (528 रन), 2015 (562 रन), 2016 (848 रन) और 2017 (641 रन) में 500 से ज्यादा रन बनाए थे
वॉर्नर 2019 (692 रन) और 2020 (548 रन) में भी 500 से ज्यादा रन बनाने में कामयाब हुए थे
वॉर्नर ने सातवीं बार 500 रन का आंकड़ा पार कर विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया
कोहली ने छह बार एक सीजन में 500 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं
शिखर धवन और केएल राहुल ने पांच-पांच बार ऐसा किया है
हिम्मत है तो तस्वीर में खरगोश को ढूंढकर दिखाइए