'मुंबई टेस्ट अभी बराबरी पर है', 82 रनों की दमदार पारी खेलने वाले डेरिल मिचेल ने क्यों कहा ऐसा?
अमर उजाला
Fri, 1 November 2024
Image Credit : BCCI
भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टेस्ट मुकाबला शुक्रवार से खेला जा रहा है। भारतीय टीम ने मेहमानों को पहली पारी में 235 रन पर समेटने के बाद अच्छी शुरुआत की।
Image Credit : BCCI
लेकिन दिन के आखिर में लय खो दी। पहली दिन भारत ने 86 के स्कोर पर चार विकेट गंवा दिए। रोहित शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर फ्लॉप रहे।
Image Credit : BCCI
शीर्ष क्रम के के बल्लेबाजों के लचर प्रदर्शन के कारण भारत बैकफुट पर नजर आ रहा है। हालांकि, न्यूजीलैंड के बल्लेबाज डेरिल मिचेल का मानना है कि तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच के पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद दोनों टीमों का पलड़ा बराबरी पर है।
Image Credit : BCCI
पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद मिचेल ने कहा, हमने अच्छा स्कोर बनाया है और उम्मीद है कि कल हम शुरू में ही उनके कुछ और विकेट हासिल करने में सफल रहेंगे। अभी मैच में दोनों टीमों का पलड़ा बराबरी पर है।
Image Credit : PTI
उन्होंने कहा, इस क्षेत्र में लाल मिट्टी की प्रकृति ऐसी ही है। इसमें थोड़ा उछाल होता है और यह थोड़ा टर्न भी लेती है।
Image Credit : BCCI
इस दौरान कीवी टीम के स्टार खिलाड़ी ने मुंबई के मौसम पर भी बात की। उन्होंने बताया कि यहां काफी गर्मी और उमस है।
Image Credit : BCCI
मिचेल ने आगे कहा- यहां काफी गर्मी और उमस है और हवा भी बहुत कम चल रही है। हमारे देश में अभी सर्दियों का मौसम चल रहा है और हम वहां से यहां आए हैं। इसलिए परिस्थितियों से सामंजस्य बिठाना बड़ी चुनौती होती है।
Image Credit : BCCI
भारत ने दिन का खेल समाप्त होने तक अपनी पहली पारी में चार विकेट गंवाकर 86 रन बना लिए हैं। शुभमन गिल और 31 रन और ऋषभ पंत एक रन बनाकर नाबाद हैं।
Image Credit : BCCI
आईपीएल 2025 की नीलामी में उतरेंगे ये 10 दिग्गज भारतीय खिलाड़ी, देखें लिस्ट