T20I में एक ओवर में 39 रन...बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड

अमर उजाला

Tue, 20 August 2024

Image Credit : Twitter

समोआ के मध्यक्रम के बल्लेबाज डेरियस विसर ने मंगलवार को राजधानी शहर एपिया में टी20 विश्व कप पूर्वी एशिया प्रशांत क्षेत्र क्वालीफायर में वनातु के खिलाफ एक ओवर में 39 रन बनाकर टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में नया रिकॉर्ड बनाया।

Image Credit : Twitter

विसर ने तेज गेंदबाज नलिन निपिको के एक ओवर में छह छक्के मारे। इस ओवर में तीन नोबॉल भी शामिल थीं। इससे टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में एक ओवर में सर्वाधिक रन का नया रिकॉर्ड बन गया।

Image Credit : Twitter

इस 28 वर्षीय बल्लेबाज का यह केवल तीसरा टी20 मैच था। उन्होंने 62 गेंदों में पांच चौकों और 14 छक्कों की मदद से 132 रन बनाए।

Image Credit : Twitter

इससे पहले पांच अवसरों पर किसी गेंदबाज ने एक ओवर में 36 रन दिए। इन गेंदबाजों में स्टुअर्ट ब्रॉड (2007), अकिला धनंजय (2021), करीम जन्नत (2024), कामरान खान (2024) और अजमतुल्लाह उमरजई (2024) शामिल हैं।

Image Credit : Twitter

विसर इस प्रारूप में शतक बनाने वाले समोआ के पहले बल्लेबाज हैं। उनकी इस पारी के बावजूद समोआ की टीम 174 रन पर आउट हो गई। विसर के बाद उनकी टीम की तरफ से दूसरा सर्वोच्च स्कोर कप्तान कालेब जसमत का 16 रन था।

Image Credit : Twitter

विसर ने साथ ही युवराज द्वारा 17 साल पहले बनाए गए रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ दिया। यह रिकॉर्ड है एक टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में किसी टीम द्वारा एक ओवर में सबसे ज्यादा रन बनाने का

Image Credit : Twitter

युवी ने 2007 टी20 विश्व कप में इंग्लैंड के स्टुअर्ट ब्रॉड की लगातार छह गेंदों पर छह छक्के लगाए थे। तब भारत ने एक ओवर में 36 रन बटोरे थे

Image Credit : Twitter

इसके अलावा वेस्टइंडीज के किरोन पोलार्ड ने 2021 में, निकोलस पूरन ने 2024 में और नेपाल के दीपेंद्र सिंह एयरी ने 2024 में एक ओवर में 36-36 रन बटोरे थे।

Image Credit : Twitter

टी20 अंतरराष्ट्रीय ही नहीं, ओवरऑल टी20 में भी एक ओवर में सबसे ज्यादा रन आने का रिकॉर्ड टूट गया। इससे पहले टी20 में एक ओवर में सबसे ज्यादा 38 रन आने का रिकॉर्ड 2012 में बना था

Image Credit : Twitter

दिनेश कार्तिक ने चुनी भारत की प्लेइंग 11, धोनी-गांगुली जैसे दिग्गजों को किया नजरअंदाज

twitter
Read Now