अमर उजाला
Tue, 11 June 2024
इंग्लैंड की महिला क्रिकेटर डेनियल व्याट ने सोमवार को अपनी मंगेतर के साथ शादी रचा ली
व्याट ने जिस लड़की से शादी की है उसका नाम जॉर्जी हॉज है। दोनों ने पिछले साल सगाई की थी
हॉज फुटबॉल टीम की मैनेजर हैं। शादी की तस्वीरों में दोनों सफेद ड्रेस में नजर आ रही हैं और काफी खुश हैं
बता दें कि, डेनियल व्याट भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली की बहुत बड़ी फैन हैं
उन्होंने एक समय पर किंग कोहली को शादी के लिए प्रपोज किया था। हालांकि, अब डेनियल ने अपनी गर्लफ्रेंड से शादी कर ली है
व्याट ने इंग्लैंड के लिए दो टेस्ट मैचों में एक अर्धशतक की मदद से 129 रन बनाए हैं
वह 110 वनडे मैचों में 1907 रन बना चुकी हैं जिसमें दो शतक और पांच अर्धशतक शामिल हैं
टी20 में भी उनका बल्ला जमकर गरजा है। इंग्लैंड के लिए व्याट ने 156 मैचों में 2726 रन बनाए हैं
परिवार के साथ फ्रांस में छुट्टियां मना रहे धोनी, फोटो हुई वायरल