अमर उजाला
Mon, 3 April 2023
आईपीएल के मौजूदा सीजन में चेन्नई की यह पहली जीत और लखनऊ की पहली हार है
चेन्नई को पिछले मैच में गुजरात टाइटंस के खिलाफ हार मिली थी, लखनऊ ने दिल्ली को हराया था
चेन्नई सुपरकिंग्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 217 रन बनाए
जवाब में लखनऊ की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 205 रन ही बना सकी
चेन्नई के लिए ऋतुराज गायकवाड़ ने सबसे ज्यादा 53 रन बनाए, डेवोन कॉन्वे ने 47 रन की पारी खेली
चेन्नई के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने तीन गेंद पर 12 रन बनाए, उन्होंने लगातार दो गेंद पर दो छक्के लगाए
लखनऊ सुपर जाएंट्स के लिए कायेल मेयर्स ने 22 गेंद पर 53 रन की पारी खेली
चेन्नई के लिए मोईन अली ने शानदार गेंदबाजी और चार विकेट अपने नाम किए
चेन्नई के इम्पैक्ट प्लेयर तुषार देशपांडे ने आखिरी ओवरों में अच्छी गेंदबाजी की, उन्हें दो सफलता मिली
धोनी ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, कोहली और रोहित के क्लब में शामिल