अमर उजाला
Mon, 6 February 2023
भारत के पूर्व और चेन्नई सुपरकिंग्स के मौजूदा कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की पत्नी साक्षी धोनी सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं
साक्षी ने 2010 में महेंद्र सिंह धोनी से शादी की थी, दोनों की एक बेटी जीवा है
साक्षी ने महाराष्ट्र के औरंगाबाद में पढ़ाई की है, उन्होंने होटल मैनेजमेंट का कोर्स किया है
साक्षी और महेंद्र सिंह धोनी की पहली मुलाकात एक होटल में ही हुई थी
साक्षी उस समय होटल में बतौर इंटर्न काम कर रही थीं और वहां धोनी टीम इंडिया के साथ गए थे
पहली मुलाकात में ही धोनी ने साक्षी को दिल दे दिया था और उसके बाद जल्द ही दोनों ने शादी कर ली
साक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपने स्कूल के दिनों की तस्वीरें भी शेयर की हैं
साक्षी अपने बचपन की तस्वीरों को शेयर करने से भी खुद को नहीं रोक पाती हैं
साक्षी ने मां के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें वह सिर्फ एक साल की थीं
साक्षी ने सोशल मीडिया पर अपने भाई के साथ भी एक तस्वीर शेयर की थी
जब कैप्टन कूल से मिले यूनिवर्स बॉस