अमर उजाला
Mon, 4 March 2024
अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी 12 जुलाई को होनी है। उससे पहले जामनगर में प्री-वेडिंग इवेंट हुआ
प्री वेडिंग इवेंट में स्टार क्रिकेटर्स का जमावड़ा लगा। कई देशी और विदेशी खिलाड़ी अपनी पत्नी-पार्टनर के साथ इस समारोह में शामिल हुए
महेंद्र सिंह धोनी भी अपनी पत्नी साक्षी के साथ इस समारोह में शामिल हुए। दोनों के ब्लैक आउटफिट की खूब चर्चा हुई। उन्होंने पारंपरिक ड्रेस में डांडिया भी खेला
ट्रेंट बोल्ट भी पत्नी गर्ट स्मिथ के साथ समारोह में पहुंचे। गर्ट एक टीचर हैं और 2017 में बोल्ट से शादी की थी
ड्वेन ब्रावो भी पार्टनर जोशन खिता के साथ प्री-वेडिंग सेरेमनी में शामिल हुए। दोनों कई वर्षों से रिलेशनशिप में हैं और उनका एक बेटा भी है
सूर्यकुमार भी पत्नी देविशा के साथ फंक्शन का हिस्सा बने। दोनों ने 2016 में शादी की थी और यह क्यूट कपल एकदूसरे के साथ खूब जंचता है
जहीर खान भी पत्नी सागरिका घटगे के साथ इस समारोह में शामिल हुए। इन दोनों ने 2017 में शादी की थी
रोहित शर्मा भी पत्नी रितिका के साथ फंक्शन में पहुंचे। रोहित नए हेयरस्टाइल में नजर आए, जबकि रितिका बेहद खूबसूरत दिख रही थीं
सचिन भी पत्नी अंजलि और बेटी सारा के साथ सेरेमनी का हिस्सा बने। दोनों एकसाथ बेहद क्यूट नजर आ रहे हैं
कीरोन पोलार्ड भी पत्नी जेना के साथ पहुंचे थे। वहीं, निकोलस पूरन भी पत्नी कैथरिना मिगुएल के साथ नजर आए
सैम करन अपनी गर्लफ्रेंड इसाबेला साइमंड्स के साथ जामनगर पहुंचे। करन आईपीएल में पंजाब की टीम का हिस्सा हैं
चहल को छोड़ मुनव्वर फारुकी संग इतराईं धनश्री वर्मा, तस्वीर वायरल