क्रिकेटर प्रवीण कुमार और उनके बेटे की बाल-बाल बची जान

अमर उजाला

Wed, 5 July 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

प्रवीण कुमार की गाड़ी को मंगलवार देर रात मेरठ में कमिश्नर आवास के नजदीक तेज रफ्तार कैंटर ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वह बाल-बाल बच गए

Image Credit : सोशल मीडिया

सूचना मिलने पर सीओ सिविल लाइन अरविंद चौरसिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। आरोपी कैंटर चालक को मौके पर ही पकड़ लिया गया

Image Credit : सोशल मीडिया

बागपत रोड स्थित मुलतान नगर निवासी क्रिकेटर प्रवीण कुमार मंगलवार रात करीब 10 बजे अपनी डिफेंडर गाड़ी से पांडव नगर की तरफ से आ रहे थे। साथ में उनका बेटा भी था

Image Credit : सोशल मीडिया

कमिश्नर आवास के नजदीक पहुंचते ही सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी गाड़ी में टक्कर मार दी

Image Credit : सोशल मीडिया

इस हादसे में प्रवीण की गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई, जबकि प्रवीण कुमार और उनका बेटा सकुशल बच गए

Image Credit : सोशल मीडिया

हादसे के बाद वहां पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, जिन्होंने कैंटर चालक को मौके पर ही दबोच लिया

Image Credit : सोशल मीडिया

कैंटर चालक को हिरासत में लेकर थाने भेजा गया। सीओ ने बताया कि हादसे में प्रवीण कुमार और उनका बेटा सुरक्षित है। कैंटर चालक से पूछताछ की जा रही है

Image Credit : सोशल मीडिया

प्रवीण कुमार ने भारत के लिए 2007 में डेब्यू किया था। उन्होंने टीम इंडिया के लिए छह टेस्ट, 68 वनडे और 10 टी20 खेले

Image Credit : सोशल मीडिया

टेस्ट में 27 विकेट, वनडे में 77 विकेट और टी20 में आठ विकेट ले चुके हैं। प्रवीण ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मैच 2012 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ किया था

Image Credit : सोशल मीडिया

2008 में ऑस्ट्रेलिया में भारत की कॉमनवेल्थ बैंक सीरीज में जीत में प्रवीण ने अहम भूमिका निभाई थी

Image Credit : सोशल मीडिया

ये हैं दुनिया के 10 सबसे खूबसूरत पक्षी

istock
Read Now