अमर उजाला
Sat, 1 July 2023
वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का एलान हो गया है, पांच अक्तूबर से भारत में यह टूर्नामेंट खेला जाएगा, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच मैच से इसका आगाज होगा
पहला वनडे वर्ल्ड कप 1975 में खेला गया था, जिसमें आठ टीमों ने हिस्सा लिया था, अब तक इस टूर्नामेंट के कुल 11 संस्करण खेले जा चुके हैं और दुनियाभर की 20 टीमें हिस्सा ले चुकी हैं
हालांकि, कुछ ऐसे देश भी हैं जो अब तक वनडे वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं जीत पाए हैं, आइए उन टीमों के बारे में जानते हैं
2003 में इस टीम को ग्रुप-ए में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान, नीदरलैंड और जिम्बाब्वे जैसी टीमों के साथ रखा गया था। हालांकि, टीम इन सबमें से किसी के खिलाफ नहीं जीत सकी और ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई
बरमूडा ने 2007 में वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर इतिहास रच दिया था। टीम ग्रुप स्टेज में तीनों मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। इसके बाद कभी वर्ल्ड कप नहीं खेल सकी
पूर्वी अफ्रीका और श्रीलंका को आईसीसी ने 1975 में वर्ल्ड कप खेलने के लिए इन्विटेशन दिया था। आठ देशों के इस टूर्नामेंट में पूर्वी अफ्रीका को हर मैच में हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और भारत ने शिकस्त दी थी
हिम्मत है तो तस्वीर में चश्मा खोजकर दिखाइए