4 टीमें जो आज तक वर्ल्ड कप में कोई मैच नहीं जीत सकीं

अमर उजाला

Sat, 1 July 2023

Image Credit : सोशल मीडिया

वनडे वर्ल्ड कप के शेड्यूल का एलान हो गया है, पांच अक्तूबर से भारत में यह टूर्नामेंट खेला जाएगा, इंग्लैंड-न्यूजीलैंड के बीच मैच से इसका आगाज होगा

Image Credit : ICC

पहला वनडे वर्ल्ड कप 1975 में खेला गया था, जिसमें आठ टीमों ने हिस्सा लिया था, अब तक इस टूर्नामेंट के कुल 11 संस्करण खेले जा चुके हैं और दुनियाभर की 20 टीमें हिस्सा ले चुकी हैं

Image Credit : सोशल मीडिया
ऑस्ट्रेलिया की टीम वनडे की सबसे सफल टीम है, उसने पांच बार वर्ल्ड कप अपने नाम किया है, वहीं वेस्टइंडीज-भारत ने दो-दो बार ट्रॉफी जीती है
Image Credit : सोशल मीडिया
एशियन चैंपियन श्रीलंका और बाबर आजम की टीम पाकिस्तान ने एक-एक बार इस खिताब पर कब्जा जमाया है
Image Credit : सोशल मीडिया

हालांकि, कुछ ऐसे देश भी हैं जो अब तक वनडे वर्ल्ड कप में एक भी मैच नहीं जीत पाए हैं, आइए उन टीमों के बारे में जानते हैं

Image Credit : सोशल मीडिया

4. स्कॉटलैंड

स्कॉटलैंड ने अब तक वनडे वर्ल्ड कप में 1999 से लेकर 2015 तक 14 मैच खेले हैं, लेकिन टीम कभी कोई मैच जीत नहीं सकी
Image Credit : सोशल मीडिया

3. नामीबिया

2003 में इस टीम को ग्रुप-ए में भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, पाकिस्तान, नीदरलैंड और जिम्बाब्वे जैसी टीमों के साथ रखा गया था। हालांकि, टीम इन सबमें से किसी के खिलाफ नहीं जीत सकी और ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो गई

Image Credit : सोशल मीडिया

2. बरमूडा

बरमूडा ने 2007 में वनडे वर्ल्ड कप के लिए क्वालिफाई कर इतिहास रच दिया था। टीम ग्रुप स्टेज में तीनों मैच हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। इसके बाद कभी वर्ल्ड कप नहीं खेल सकी

Image Credit : सोशल मीडिया

1. पूर्वी अफ्रीका

पूर्वी अफ्रीका और श्रीलंका को आईसीसी ने 1975 में वर्ल्ड कप खेलने के लिए इन्विटेशन दिया था। आठ देशों के इस टूर्नामेंट में पूर्वी अफ्रीका को हर मैच में हार का सामना करना पड़ा था। उन्हें न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और भारत ने शिकस्त दी थी

Image Credit : सोशल मीडिया

हिम्मत है तो तस्वीर में चश्मा खोजकर दिखाइए

iStock
Read Now